दूसरे चरण पर मतदान प्रक्रिया खत्म, 11 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुआ मतदान

<p>लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 11 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 95 सीटों पर मतदान संपन्&zwj;न हो गया। इस चरण में कुल 61.12% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग द्वारा प्राप्&zwj;त सूचना के अनुसार असम में 73.32%, बिहार में 58.14 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 68.70%, जम्&zwj;मू-कश्&zwj;मीर में 43.37%, कर्नाटक में 61.80%, महाराष्&zwj;ट्र में 55.37%, मणिपुर में 74.69%, ओडिशा में 57.41%, पुद्दुचेरी में 72.40%, तमिलनाडु में 61.52%, उत्तर प्रदेश में 58.12% और पश्चिम बंगाल में 75.27 फीसदी वोटिंग हुई।</p>

<p>दूसरे चरण के मतदान के लिये यूं तो 19 मार्च को जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार 13 राज्यों की 97 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन हाल ही में आयोग द्वारा त्रिपुरा की पूर्वी त्रिपुरा और तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर मतदान स्थगित किये जाने के कारण गुरुवार को 11 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 95 सीटों पर मतदान हुआ। आपको बता दें कि लोकसभा की 543 सीटों के लिये कुल सात चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में 11 अप्रैल को हुये चुनाव में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो चुका है।</p>

<p>मतगणना 23 मई को होगी। दूसरे चरण में तमिलनाडु की सभी 39 में से 38 लोकसभा सीटों के साथ राज्य की 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी संपन्&zwj;न हो गया। इसके अलावा बिहार की 40 में से पांच, जम्मू कश्मीर की छह में से दो, उत्तर प्रदेश की 80 में से आठ, कर्नाटक की 28 में से 14, महाराष्ट्र की 48 में से 10 और पश्चिम बंगाल की 42 में से तीन सीटों के लिये भी वोट डाले गए। इस चरण में असम और ओडिशा की पांच पांच सीटों पर भी मतदान संपन्&zwj;न हो गया।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2928).jpeg” style=”height:1275px; width:825px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

4 mins ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

12 mins ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

43 mins ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

14 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

19 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

19 hours ago