Follow Us:

राहुल गांधी के अध्यक्ष पद का नामांकन भरने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दी बधाई

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंर सिंह सुक्खू  के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ सभी कांग्रेस नेता जिसमें विद्या सटोक्स, ठाकुर सिंह भरमौरी, धनीराम शांडिल, जीएस बाली, मुकेश अग्निहोत्री, विपलव ठाकुर, सुधीर शर्मा, हरभज्जन सिंह भज्जी, कुलदीप कुमार, चंद्र कुमार, रामलाल ठाकुर, हर्षवर्धन चैहान, रजनीश कीमटा राकेश कालिया और सुरेश कुमार शामिल हुए ।