Follow Us:

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रीता गुलेरिया देहरा विधानसभा की प्रभारी नियुक्त 

मृत्युंजय पुरी |

विधानसभा फतेहपुर के धमेटा निवासी एवं हिमाचल कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव रीता गुलेरिया को देहरा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। रीता गुलेरिया ने अपनी इस नियुक्ति पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और जिला कांगड़ा अध्यक्ष अजय महाजन का धन्यवाद किया है।

रीता ने कहा कि उन्हें जो दायित्व मिला है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। रीता ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस और केंद्रीय हाईकमान को आश्वासन दिलाते हैं कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को एकजुट कर इस विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस की झोली में डालेंगे।