Follow Us:

प्रज्वल बस्टा बनी बीजेपी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

पी. चंद |

बीजेपी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने प्रज्जवल बस्टा को बीजेपी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। बता दें कि प्रज्वल बस्टा भारत की सबसे युवा ब्लॉक समिति अध्यक्ष भी हैं।

इस नियुक्ति के लिए प्रज्वल बस्टा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का  धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की जो जिम्मेवारी मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने सौंपी है वह इस जिम्मेवारी को ईमानदारी से निभाते हुए बीजेपी युवा मोर्चा के लिए मजबूती से काम करेंगी।