Follow Us:

दिल्ली में सोनिया और राहुल गांधी से मिलीं प्रतिभा सिंह, संगठन की आगामी रणनिती को लेकर चर्चा

पी.चंद |

हिमाचल कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की ताजा राजनीतिक गतिविधियों से सोनिया गांधी और राहुल गांधी को अवगत करवाया। इसके साथ ही उन्होंने संगठन की आगामी रणनीति के बारे में भी जानकारी दी।।

वहीं, प्रतिभा सिंह की हाईकमान से इस मुलाकात के बाद हिमाचल कांग्रेस में जिला स्तर के संगठन में बदलाव को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। बता दें कि अभी हाल ही में हिमाचल कांग्रेस में प्रदेश स्तर के संगठन में बदलाव हुआ है। इसके बाद अब कांग्रेस जिला स्तर के संगठन में भी बदलाव कर अपने संगठन को मजबूत बनाना चाहेगी। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में कांग्रेस नई टीम और एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरना चाहेगी।