Follow Us:

प्रतिभा सिंह को बनाया कांग्रेस संसदीय कार्यसमिति का सदस्य

पी. चंद |

मंडी लोकसभा सांसद ने प्रतिभा सिंह को कांग्रेस संसदीय कार्यसमिति लोकसभा का सदस्य मनोनीत किया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। कांग्रेस संसदीय कार्य समिति में कुल 26 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें सचिव तीन, एक कोषाध्यक्ष और 22 कार्यकारी सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

प्रतिभा सिंह ने इसके लिए हाईकमान का धन्यवाद किया है और अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निभाने की बात कही है। आपको बता दें कि प्रतिभा सिंह हाल ही मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीती थीं। इस बार प्रतिभा सिंह तीसरी बार मंडी संसदीय सीट से सांसद निर्वाचित हुई हैं।