Follow Us:

प्रतिभा सिंह ने उठाए CBI की निष्पक्षता पर सवाल, कहा- ये सब केंद्र सरकार के अधीन हैं

पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। प्रतिभा सिंह ने पुलिस भर्ती मामले में सरकार और प्रशासन की विफलता की आलोचना करते हुए कहा कि ये बहुत ही गंभीर मामला है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।

पी.चंद |

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामलें की जांच तुरंत पूरी कर इसके असली गुनहगारों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए क्योंकि इस घटना से प्रदेश की स्वच्छ छवि पर दाग लगा है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के आंदोलन को अपना समर्थन देने आई प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारों के साथ हो रहें अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ेगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि भाजपा के इस शासनकाल में देश प्रदेश बड़ी विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर भाजपा के नेता कभी कोई बात नहीं करते। गैस सिलेंडर के दाम मनमर्जी से बढ़ाये जा रहें है। लोगों को बढ़ती महंगाई से कोई भी राहत नहीं दी जा रही है। प्रतिभा सिंह ने पेपर लीक मामलें की सीबीआई जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सब केंद्र की भाजपा सरकार के अधीन है। इस मामले की जांच किसी सिटिंग जज से करवाये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डीजीपी को क्लीन चिट देना मामले को रफा दफा करने की कोशिश लगती है।