पॉलिटिक्स

महिलाओं के भरोसे यूपी चुनाव फतह करेगी कांग्रेस! प्रियंका गांधी ने की बड़ी घोषणाएं

2022 में यूपी के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस गंभीर दिख रही है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मौर्चा संभाल लिया है और वे कई घोषणाएं करती दिख रही हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए महिला घोषणा पत्र जारी किया है. लखनऊ में घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने बताया कि महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा. साथ ही 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की भी सुविधा मिलेगी.

घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकारी पदों में लगभग 9 प्रतिशत भागीदारी है, जिसे हम 40 प्रतिशत करेंगे. महिला द्वारा संचालित छोटे व्यापारों में टैक्स से छूट मिलेगी. मनरेगा में महिला को प्राथमिकता मिलेगी. दुकानों का संचालन भी महिला द्वारा किया जायेगा. वहीं, 10 + 2 में लड़कियों को स्मार्टफोन दिया जायेगा. राज्य भर में संध्या विद्यालय भी होंगे, जिससे गांव में भी लड़कियां पढ़ाई कर सकें.

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, ”मेरी आशा है कि ये पहला महिला घोषणा पत्र नहीं होगा, इससे दूसरे राजनीतिक दलों पर भी दबाव होगा कि महिलाओं की भागीदारी को सीरियसली लिया जाए.”

घोषणा पत्र में और क्या?

स्नातक पास लड़की को स्कूटी मिलेगी
महिला द्वारा संचालित छोटे व्यापारों में टैक्स से छूट मिलेगी
बस में फ्री यात्रा मिलेगी
विधवा को 500 रुपये पेंशन
गरीब महिलाओं को फ्री इंटरनेट
आवासीय खेल अकादमी बनवाई जाएंगी
पुलिस बल में 25 प्रतिशत महिलाओं को नौकरी
बलात्कार जैसी शिकायत में नियमों का पालन न होने पर अधिकारी का निलंबन
हर जिले में महिलाओं के लिए मुफ्त कानूनी मदद
कोई भी बीमारी हो 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
मासिक धर्म से संबंधित दवाओं की मुफ्त आपूर्ति होगी
हर एक सीएचसी में स्वस्थ शिक्षा केंद्र होगा, डॉक्टर भी महिला ही होंगी

प्रियंका गांधी ने कहा शक्ति , संकल्प, करुणा, दया, साहस यह महिलाओं के गुण होते हैं, हम चाहते हैं कि ये गुण राजनीति में भी आएं. आज कल सिर्फ कागजों में महिलाओं की बात होती है, जबकि कांग्रेस पार्टी द्वारा पंचायती राज में महिलाओं को 33 परसेंट के साथ इसकी शुरुआत हुई थी. हमारे देश में महिला प्रधानमंत्री तब बनी जब उस वक्त महिलाओं की भागीदारी नहीं होती थी. उन्होंने कहा यूपी में महिलाओं का बहुत शोषण होता है, यह शोषण की बात मीडिया से ही उभरी है. नौजवान महिला सहना नहीं चाहती हैं, वाह आज लड़ेंगी, उसी भावना से यह घोषणा पत्र बनाया है.

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

2 hours ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

12 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

12 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

12 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

12 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

12 hours ago