Follow Us:

14 मई को हिमाचल दौरे पर आएंगी प्रियंका गांधी, यहां करेंगी रोड शो

पी. चंद |

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल में चुनाव प्रचार का आगाज कर रही हैं। प्रियंका गांधी का 17 मई को पूर्वनिश्चित दौरा अब 14 मई को होगा। प्रियंका का  शिमला शहर के पास छराबड़ा में अपना मकान है, जिसका उन्होंने हाल ही में निर्माण किया है।

उनके घर के पास से ही ठियोग हलका शुरू होता है। उनकी पहली रैली ठियोग में ही होगी। इसके बाद उनकी दूसरी रैली इसी दिन सुंदरनगर में होगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 14 मई को शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत ठियोग और मंडी के तहत सुंदरनगर में रोड शो करेंगी।