Follow Us:

शिमला कांग्रेस को झटका, ठियोग में प्रस्तावित प्रियंका गांधी की रैली रद्द!

पी. चंद, शिमला |

दिल्ली से हिमाचल कांग्रेस के लिए बुरी ख़बर है। शिमला के ठियोग में 14 मई को प्रस्तावित कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रैली रद्द होने की सूचना है।  शिमला लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल के लिए वोट मांगने प्रियंका गांधी का 14 मई को ठियोग आने का कार्यक्रम था।

लेकिन, बताया जा रहा है कि एसपीजी ने ठियोग रैली स्थल का निरीक्षण किया और रैली स्थल को सुरक्षा के लिहाज़ के लिए उपयुक्त नहीं माना है। जिसके चलते फ़िलहाल रैली रद्द् कर दी गई है। एसपी शिमला ओमपति जामवाल के पूछने पर उन्होंने बताया कि पुलिस के पास अभी तक रैली को लेकर लिखित में कोई सूचना नही है। जिससे लगता है कि ठियोग रैली रद्द हो गई है।