आय से अधिक संपत्ति मामला: पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश

प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रिखीराम कौंडल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विजीलेंस ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रिखीराम कौंडल के खिलाफ बिलासपुर की भ्रष्टाचार निरोधक विशेष अदालत में चालान पेश कर दिया है। अदालत के न्यायाधीश ने वीरवार को रिखीराम कौंडल को इस मामले में सम्मन जारी कर दिया है। बताते चलें कि पूर्व उपाध्यक्ष रिखीराम कौंडल विधानसभा क्षेत्र गेहड़वीं का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बीते विधानसभा चुनावों में बीजेपी हाईकमान द्वारा उनका टिकट काट दिया गया था। एक आर.टी.आई. एक्टीविस्ट ने सूचना के अधिकार के माध्यम से रिखीराम कौंडल की आय-व्यय तथा उनकी संपत्तियों के बारे में जानकारियां हासिल की थीं।

रिखीराम कौंडल  की आय

विजीलैंस जांच में आया कि 2007 में जो विधानसभा का नामांकन पत्र दाखिल किया था। तब आय की पूरी जानकारी नहीं दी गई थी. विजीलैंस की टीम 28 नवम्बर, 2007 से लेकर 17 अक्तूबर, 2011 तक की आय-व्यय तथा संपत्तियों के बारे में छानबीन की।  छानबीन में 1 करोड़ 21 लाख रुपए पाई गई।  रिखीराम कौंडल ने अपने गांव में एक 3 मंजिला मकान का निर्माण कर रखा है। लोक निर्माण विभाग ने इस मकान की कीमत 28 लाख रुपए आंकी।

वहीं इस मामले के  संदर्भ में उप जिला न्यायवादी (विजीलैंस) एन.एस. चौहान ने कहा कि रिखीराम कौंडल के खिलाफ  विशेष अदालत में चालान पेश कर दिया गया है। अदालत ने रिखीराम कौंडल को 30 अक्तूबर को अदालत में पेश होने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि विजीलैंस जांच में उनकी आय से अधिक संपत्ति 70 प्रतिशत पाई गई है।

Samachar First

Recent Posts

बाहर से आने वाले ऐशगाह न बनाएं हिमाचल को: राज्यपाल

Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…

4 hours ago

हिमाचल में चलेगा योगी मॉडल, हर भोजनालय पर पहचान पत्र लगाना अनिवार्य

Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…

4 hours ago

आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक गंभीर, भड़के ग्रामीणों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किया जाम

Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…

5 hours ago

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

8 hours ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

10 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

11 hours ago