BJP में शामिल हुए दलेर मेंहदी, पंजाब से लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाबी गायक दलेर मेहंदी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मौजूदगी में दलेर मेहंदी बीजेपी में शामिल हुए। इससे पहले पंजाबी गायक हंसराज हंस को भी बीजेपी ने दिल्ली की नॉर्थ-वेस्ट सीट से मैदान में उतारा है।

बता दें, कुछ दिन पहले पंजाबी सिंगर हंसराज हंस और एक्टर सनी देओल भी बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी ने हंसराज हंस को उत्तरी पश्चिमी दिल्ली और सनी देओल को पंजाब के गुरदासपुर से टिकट दिया है। अब दलेर मेंहदी भी बीजेपी में शामिल हो गए है। माना जा रहा है कि दलेर मेहंदी को भी पंजाब की किसी सीट से बीजेपी मैदान में उतार सकती है।

कौन हैं दलेर मेहंदी

बिहार के पटना में 18 अगस्त 1967 को जन्मे दलेर को बचपन से ही गाने का शौक था। 5 साल की उम्र से ही दलेर ने गायन कला सीखना शुरू कर दिया था। साल 1995 में दलेर मेहंदी ने अपना पहला एल्बम रिकॉर्ड किया। इस एल्बम का नाम 'बोलो ता रा रा' था। इस एल्बम ने दलेर को पूरी दुनिया में पहचान दिला दी। इस एल्बम की करीब 20 मिलियन के करीब कॉपी बेची गई थीं। 1998 में दलेर मेहंदी का एक और एल्बम रिलीज हुआ। इसका नाम 'तुनक तुनक' था। इस एल्बम ने दलेर मेहंदी को एक ब्रांड बना दिया।

कबूतरबाजी मामले में मिली है दो साल की सजा

दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह को मानव तस्करी (कबूतरबाजी) केस में दो साल की सजा मिली हुई है। उन्हें गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में दोषी पाया गया था। हालांकि, दोषी ठहराए जाने के कुछ ही देर बाद दलेर को जमानत भी मिल गई थी। अभी वह जमानत पर बाहर हैं।

Samachar First

Recent Posts

कंगना का गांधी जयंती पर विवादित बयान, कहा – देश के तो लाल होते हैं, पिता नहीं

Shimla:देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं, भारत मां…

58 mins ago

हमीरपुर वृत्त रहा ओवरऑल चैंपियन, धर्मशाला रहा दूसरे स्थान पर

Dharamshala: धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद एवं ड्यूटी…

14 hours ago

नवरात्रि कल से, नौ देवियों के बीज मंत्रों से करें पूजन, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

Dharamshala:  हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को नौ दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया…

14 hours ago

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

17 hours ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

18 hours ago

9 को पेंशन पर उखड़े पेंशनर, 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव और कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी

शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…

18 hours ago