Follow Us:

रघुबीर सिंह बाली ने राठ़ौर को दिलाया भरोसा, ‘आपको निराश नहीं करूंगा’

मृत्युंजय पूरी |

लोकसभा चुनावों के लिए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर हिमाचल प्रदेश के हर हिस्से का दौरा कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र कांगड़ा-चंबा कांग्रेस पार्टी के लिए काफ़ी अहम है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कुलदीप राठ़ौर कांगड़ा पहुंचे। रिमझिम फुह्हारों के बीच अलग अलग जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

नगरोटा बगवां और कांगड़ा पहुंचने पर बड़ी संख़्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने प्रधान का इस्तकबाल किया। इस दौरान कांग्रेस के तेज तर्रार और युवा नेता रघुबीर सिंह बाली ने नए अध्यक्ष का कांगड़ा पहुंचने पर स्वागत किया। रघुबीर सिंह बाली ने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर को शुक्रिया अदा किया कि राठ़ौर ने एक बार फिर से उनपर भरोसा जताया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव बनाया। रघुबीर सिंह बाली ने राठ़ौर को ये भरोसा दिलाया है कि पार्टी के लिए वो दिन रात मेहनत करेंगे और उन्हें निराश नहीं करेंगे।

उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष को कहा कि आपने जो मुझपर भरोसा जताया है मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपको निराश नहीं करूंगा। अपने संबोधन के दौरान कुलदीप राठ़ौर ने भी इस बात पर बल दिया कि उनका जो एजेंडा है उसे रघुबीर सिंह बाली जैसे युवा नेता ही पूरा करेंगे। इस दौरान रघुबीर सिंह बाली ने राठ़ौर को भरोसा दिलाया कि जल्द ही कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में एक विशाल और ऐतिहासिक जनसभा आयोजित की जाएगी। इस जनसभा में युवा कार्यकर्ताओं का हुजुम उमड़ेगा और मिशन 2019 का मार्ग प्रशस्त करेगा।

वहीं, राठ़ौर ने इस बात का भी जिक्र किया कि वो जीएस बाली के साथ काम कर चुके हैं और उन्हें खुशी है कि आज रघुबीर सिंह बाली उनकी टीम के कर्मठ सिपाही हैं। साथ ही राठ़ौर ने नगरोटा मंच से कहा कि मैं कांग्रेस का तंबू हूं तो रघुबीर सिंह बाली जैसे युवा उसके ख़ंभे हैं।

नगरोटा बगवां में बोले कुलदीप राठ़ौर…

उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं को मिला बल
मोदी को बताया फ़ेल- बेरोजगारी बढ़ी, रक्षा सौदे में घोटाले, देश के अर्थ व्यवस्था को नुकसान
देश के रोजगार टूटा, अमीर और ग़रीब के बीच खाई बढ़ी
उद्योगपति अडानी और अंबानी चला रहे देश
लोकतंत्र की संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास, हिमाचल में भी यही
प्रदेश सरकार की बुरी हालत , कानून व्यवस्था, चौरी-डकैती, रेप, हत्या बढ़ रही, नौजावन नशे की तहफ जा रहे
नशे के कारोबार बंद करने में नाकाम सरकार
धरातल पर कोई काम नहीं, कांग्रेस सरकार के काम रिपीट किये जा रहें