राहुल गांधी और पूर्व PM मनमोहन सिंह ने नवजीवन पत्रिका को किया रिलॉन्च

<p>कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज पंजाब के मौहाली में नवजीवन पत्रिका को रीलॉन्च किया। यह पत्रिका कांग्रेस की धरोहर है और इसकी बुनियाद सच्चाई पर आधारित है।</p>

<p>राहुल ने यहां एक बार फिर मीडिया की स्वतंत्रता पर बात की। उन्होंने कहा कि मीडिया को बड़े लोगों ने कैप्चर कर रखा है। मीडिया की स्वतंत्रता खत्म हो गई है और ये भारत ही नहीं दुनियाभर में हो रहा है। उन्होंने कहा कि अखबारों से किसान और बेरोजगारी जैसे मुद्दे गायब हैं। रोजगार और किसानों के मुद्दे को हल करना होगा।</p>

<p>राहुल ने कहा, &#39;प्रेस के लोगों को निडर होकर सच को सामने रखना चाहिए। चाहे वो कांग्रेस के बारे में ही क्यों न हो, क्योंकि हम आरएसएस नहीं हैं। हम आलोचनाओं को भी स्वीकारते हैं।&#39;</p>

<p>कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, &#39;चुनाव में बीजेपी को हराना हमारा अंतिम लक्ष्य नहीं है। हमारा अंतिम लक्ष्य किसानों के संकट और रोजगार के संकट को हल करना है। बीजेपी के विजन में किसान शामिल नहीं हैं। किसानों के बिना, यह देश प्रगति नहीं कर सकता है।&#39;</p>

Samachar First

Recent Posts

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

27 mins ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

2 hours ago

कंगना का गांधी जयंती पर विवादित बयान, कहा – देश के तो लाल होते हैं, पिता नहीं

  Shimla:देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं, भारत मां…

3 hours ago

हमीरपुर वृत्त रहा ओवरऑल चैंपियन, धर्मशाला रहा दूसरे स्थान पर

  Dharamshala: धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद एवं ड्यूटी…

16 hours ago

नवरात्रि कल से, नौ देवियों के बीज मंत्रों से करें पूजन, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

  Dharamshala:  हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को नौ दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया…

16 hours ago

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

  New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

19 hours ago