Follow Us:

हिमाचल में चौका लगाने के लिए ग्राउंड पर उतरेंगे राहुल, 3 जगहों पर करेंगे रैली

डेस्क |

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनावों फ़तह करने के लिए खुद मैदान में उतरेंगे। कई राज्यों में राहुल गांधी खुद चुनावी रैलियां करने जा रहे हैं और इसी कड़ी में उनका हिमाचल दौरा भी लगभग तय माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी हिमाचल में 3 संसदीय क्षेत्रों में रैलियां करने वाले हैं और खुद जनता की नब्ज़ टटोलने वाले हैं।

लिहाज़ा, उनके हिमाचल दौरे की तारीख़ तय तो नहीं हुई। लेकिन फ़रवरी माह के आख़िर से और मार्च माह के शुरुआती हफ्तों में राहुल गांधी हिमाचल में इन रैलियों के जरिये जीत की हुंकार भर सकते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय कांग्रेस के कई नामी चेहरे और वरिष्ठ नेता भी हिमाचल में प्रचार के लिए आ सकते हैं। ये रैलियां शिमला, हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों में प्रस्तावित हैं।

इस बार हिमाचल में कांग्रेस प्रचार कमेटी के कमान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीएस बाली के हाथों में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के दौरान कई बड़ी हस्तियां हिमाचल में दौरा करेंगी। इस दौरान कई दिग्गज़ और स्टार प्रचारक कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रैलियां, सभा या रोड-शो करते नज़र आएंगे। हालांकि, अभी ये तय नहीं हुआ है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचार कौन-कौन होंगे। लेकिन ये तय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल में 3 रैलियां करेंगे और हिमाचल में चौका लगाएंगे।