Follow Us:

6 को हिमाचल आएंगे राहुल गांधी, नगरोटा-चंबा में करेंगे रैली

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के स्टार नेता राहुल गांधी अब बीजेपी के टक्कर देने हिमाचल आ रहे हैं। राहुल गांधी का हिमाचल दौरा फिक्स कर दिया गया है और अब राहुल गांधी एक दिन में तीन रैलियां करने जा रहे हैं। राहुल गांधी की ये रैलियां सिरमौर, कांगड़ा और चंबा जिलों में तय की गई है।

जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी की पहली रैली 6 नवम्बर को सुबह 11 बजे सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में होगी। इसके बाद दोपहर सवा एक बजे राहुल गांधी चंबा जिले के चंबा चौगान में रैली करेंगे। इसके बाद राहुल की आखिरी रैली कांगड़ा जिले के नगरोटा स्थित गांधी ग्राउंड में होगी।  

बता दें कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्वस्थ होने के कारण हिमाचल में चुनाव प्रचार से किनारा कर चुकी हैं। कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, लेकिन इनमें एक दर्जन नेता ही हिमाचल पहुंच पाए हैं। कांग्रेस की ओर से प्रचार का सारा जिम्मा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ही संभाला हुआ है। बीते एक सप्ताह में वह राज्य के विभिन्न स्थानों में 35 से अधिक सभाएं कर चुके हैं।