Follow Us:

राहुल गांधी का बड़ा दांव, प्रियंका वाड्रा को बनाया कांग्रेस का महासचिव

समाचार फर्स्ट |

लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने एक बड़ा दाव खेला है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका वाड्रा को कांग्रेस पार्टी का महासचिव बनाया है। साथ ही उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया है। अब प्रियंका वाड्रा की अधिकारिक तौर पर कांग्रेस में एंट्री हो गई है। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी और इसे लेकर कयासबाजी भी चल रही थी।  प्रियंका फरवरी के पहले हफ्ते से कार्यभार संभालेंगी।

प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों को कांग्रेस महासचिव बनाया गया है। सक्रिय राजनीति में सोनिया और राहुल गांधी ने पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए प्रियंका और सिंधिया को जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस के इस ऐलान के बाद प्रियंका गांधी की राजनीति में औपचारिक इंट्री हो गई हैं। हालांकि वे चुनावों में प्रचार में सक्रिय नजर आती हैं। पश्‍चिमी उत्‍तर प्रदेश की जिम्‍मेदारी ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को दी गई है