लंदन से राहुल का निशाना, नफ़रत फैला रही है मोदी सरकार!

<p>कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब लंदन से मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इंटरनैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ स्ट्रैटिजिक स्टडीज (IISS) के एक कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर नफरत की राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में डोकलाम को लेकर मोदी सरकार को कटघरे में भी खड़ा किया।</p>

<p>कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी चीन के साथ डोकलाम विवाद को एक इवेंट की तरह देखते हैं। उन्होंने कहा कि डोकलाम में अभी भी सैनिक जमा हैं और अगर प्रक्रियाओं पर नज़र रखी जाती तो डोकलाम विवाद टाला जा सकता था।</p>

<p>राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर स्वतंत्र संस्थाओं को कमजोर करने और नफरत फैलाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में सत्ता का केंद्रीकरण हुआ है। पीएमओ की विदेश मंत्रालय पर मोनोपॉली है। विदेश मंत्री के पास कोई काम नहीं है। इसलिए वह लोगों को वीजा देने में व्यस्त हैं। राहुल ने कहा कि 1.3 अरब लोगों के बीच नफरत पैदा करने की कोशिश की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

16 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

17 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

17 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

17 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

17 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

17 hours ago