फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने हमारे प्रधानमंत्री को झूठा कहा, सफाई दें मोदी: राहुल

<p>राफेल विमान खरीद मामले पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान के बाद राहुल गांधी ने मोदी सरकार के खिलाफ और तल्ख तेवर अपना लिए हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पहली बार फ्रांस का कोई राष्ट्रपति हमारे प्रधानमंत्री को चोर कह रहा है। राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें हैरानी होती है कि हमेशा बोलने वाले पीएम मोदी इस गंभीर मुद्दे पर चुप हैं। उन्हें ओलांद के बयान पर सफाई देनी चाहिए।</p>

<p>राहुल गांधी ने कहा कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने भारत के पीएम को लेकर एक बयान दिया है। ओलांद ने राफेल डील के बारे में कहा है, &#39;अनिल अंबानी की कंपनी को चुनने में उनका कोई रोल नहीं था। भारत सरकार ने इसका प्रस्ताव दिया था।&#39; राहुल ने आरोप लगाया, &#39;ओलांद के बयान से साफ है कि पीएम मोदी राफेल पर झूठ बोल रहे हैं। मोदी ने 30,000 करोड़ की डील अनिल अंबानी की कंपनी को दे दी। अगर ऐसा नहीं है तो पीएम मोदी को जवाब देना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, &#39;मैं पीएम की कुर्सी की रक्षा करना चाहता हूं।&#39;</p>

<p>कांग्रेस अध्यक्ष ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, &#39; पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि जब कॉन्ट्रैक्ट बदला गया तो उन्हें नहीं पता था। निर्मला सीतारमण पहले कहती हैं कि मैं रेट बताऊंगी, लेकिन उसके बाद मना कर देती हैं।&#39; राहुल गांधी ने कहा कि रक्षा मंत्रीने संसद में झूठ बोला है।</p>

<p>गौरतलब है कि फ्रांस की एक न्यूज़ वेबसाइट मीडियापार्ट में शुक्रवार को एक लेख छपा। फ्रेंच भाषा में छपे इस लेख में फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के हवाले से कहा गया है कि अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस के साथ करार करने में फ्रांस सरकार की कोई भूमिका नहीं थी। इस लेख के बाद ही मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के हाथ में बड़ा हथियार आ गया है। इस मामले में पीएम मोदी की तरफ से भी कोई सफाई नहीं दी गई है। ऐसे में कांग्रेस लगातार उनसे मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रही है। कांग्रेस समेत विपक्ष दल राफेल डील में हुई तब्दीली को बड़ा स्कैम बता रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

13 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

13 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

13 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

13 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

13 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

13 hours ago