राजस्थान में राहुल की हुंकार, कहा- अंबानी के लिए मोदी ने बदली राफेल डील

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हुंकार के साथ पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव का औपचारिक शंखनाद कर दिया। शनिवार को जयपुर पहुंचे राहुल गांधी ने रोड सो के बाद एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार को सीधे-सीधे राफेल लड़ाकू विमान डील पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि सदन में राफेल डील की धांधली पर उठे सवाल का पीएम ने जवाब तक नहीं दिया।

जयपुर में राहुल के समर्थन में जो भीड़ उमड़ी वह कांग्रेस के लिए राहत की बात है। भले ही उनकी रैली की LIVE कवरेज कई टीवी चैनलों से गायब रहे। लेकिन, रोड-शो में उमड़ा लाखों लोगों का हुजूम राजस्थान में कांग्रेस के नेताओं की मेहनत को दिखा रहे थे। नीचे आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि राहुल गांधी के रोड-शो में किस कदर भींड़ उमड़ी हुई है।

इस रोड शो के बाद राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित किया। राहुल गांधी विशेष बस में जयपुर के रामलीला मैदान पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। रामलीला मैदान पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 56 इंच के सीना की बात करते हैं, लेकिन संसद में जब उनके सामने भ्रष्टाचार और राफेल हवाई जहाज के बारे में सवाल किए जाते हैं, तो कुछ नहीं बोलते हैं।

राफेल डील को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राफेल खरीद के सौदे का कॉन्ट्रैक्ट उस कंपनी को मिलता है, जो महज 7  दिन पहले बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि अंनिल अंबानी पर 45 हजार करोड़ रुपये का कर्जा है। अंनिल अंबानी की सबसे बड़ी योग्यता यह है कि वो पीएम मोदी के करीबी है, जिसके चलते उनकी कंपनी को हवाई जहाज खरीदने का करार दिया गया। वो भी कंपनी सिर्फ सात दिन पहले ही बनी थी। इस कंपनी ने कभी कोई हवाई जहाज तक नहीं बनाया था।

लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी को दलित विरोधी पार्टी भी करार दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में दलितों को खास तौर पर निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी गरीबों को छोड़ बड़े कारोबारियों के गले लगते हैं।

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

2 hours ago

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

2 hours ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

2 hours ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

2 hours ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

3 hours ago