Follow Us:

संगठनात्मक चुनाव पर राहुल का बड़ा फैसला, सुक्खू की कुर्सी सलामत

पी. चंद |

प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक चुनाव न होने तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की कुर्सी सलामत रहेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने फैसला लिया कि ऐसे सभी राज्यों में जहां पार्टी प्रदेश अध्यक्षों का कार्यकाल पूरा हो चुका है और संगठनात्मक चुनाव नहीं हुए हैं, वहां मौजूदा पार्टी अध्यक्ष अपने पद पर बरकरार रहेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का कार्यकाल बीते वर्ष पूरा हो चुका है।

इसी कड़ी में अब राहुल गांधी ने उन सभी राज्यों के लिए नया फरमान सुना दिया है, जहां पर संगठनात्मक चुनाव नहीं हुए हैं। पार्टी ऐसे राज्यों में आने वाले समय में संगठन के चुनाव करवाने के लिए निर्णय लेगी, जिसकी तारीख बाद में तय होगी। तब तक उन सभी राज्यों में पार्टी अध्यक्ष बने रहेंगे। इस संबंध में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जनाद्र्न द्विवेदी ने आदेश पत्र जारी किया है।