सवा चार साल के कार्यकाल में हर मोर्चे पर नाकाम रही मोदी सरकार: पाटिल

<p>प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया है। पाटिल सिरमौर के नाहन में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2014 लोकसभा चुनाव में जनता से झूठे वादे किए थे उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण का वादा करने वाली बीजेपी 33 फीसदी आरक्षण भी नहीं दे पाई।</p>

<p>विदेश नीति लगातार नाकाम हो रही है। पाकिस्तान हर दिन सीमा पर नापाक हरकतें कर रहा है। चीन भी आए दिन आंखें दिखाता है। नेपाल में चीन के दखल से भारत के रिश्ते पहले जितने मधुर नहीं रहे। मोदी सरकार से सबसे बड़ा छल युवाओं के साथ किया है। हर साल दो करोड़ रोजगार का वादा करने वाली बीजेपी अब तक के कार्यकाल में इससे आधे रोजगार भी नहीं दे पाई।</p>

<p>पाटिल ने कहा कि बड़ी-बड़ी कम्पनियों के बंद होने से रोजगार उल्टा खत्म हुए हैं। किसी के खाते में 15 लाख रुपये नहीं आए। मोदी ने देवभूमि हिमाचल को भी धोखा दिया है। चुनाव के समय किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। उद्योगों की रफ्तार बीजेपी सरकार में थम गई है। पाटिल ने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। इसलिए कार्यकर्ता जीजान से लक्ष्य 2019 को हासिल करने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि अपने सात दिन के दौरे में हिमाचल की जनता की नब्ज टटोली है। जनता कांग्रेस को दोबारा सत्ता सौंपना चाहती है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

3 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

3 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

5 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

6 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

7 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

8 hours ago