Follow Us:

रामलाल ठाकुर बोले, BJP ने हार के डर से अपने दो सांसदों के टिकट काटे

पी.चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा है कि वह कांग्रेस के घोषणा पत्र से घबराए हुए हैं। अब देश मे बीजेपी की कोई भी जुमलेबाजी नहीं चलने वाली। प्रदेश में बीजेपी की कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर उछल कूद उनकी गिरती दशा को बयां कर रही है। रामलाल ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन होगा। इस समय देश में बड़ती बेरोजगारी गरीबी को दूर करना और किसानों को कर्जों से मुक्त करवाना कांग्रेस पार्टी का मुख्य लक्ष्य है जिसे वह हर हाल में दूर करेगी।

रामलाल ठाकुर ने प्रदेश बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा कि बीजेपी ने हार को देखते हुए अपने दो सांसदो के टिकट तक काटने पड़ गए। उन्होंने हमीरपुर के बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की उस बयानबाजी पर जिसमें वह देश के बैंकों के राष्ट्रीयकर्ण बारे गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं पर कहा कि वो तब जन्मे भी नहीं थे जब कांग्रेस ने देश के बैंकों का राष्ट्रीयकर्ण किया था। हिमाचल प्रदेश भी कांग्रेस ने ही बनाया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों में झूठी भ्रांतियां फैलाने से पूर्व उन्हें देश और प्रदेश के इतिहास को जान लेना चाहिए। कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाबी मैदान में उतर रही है ओर चोरों सीटों पर जीत हासिल करेगी।