रणधीर शर्मा की कांग्रेस नेताओं को सलाह, बोले- प्रदेश सरकार पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकें

<p>प्रदेश बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा है कि कांग्रेसी नेताओं को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलने का कोई नैतिक हक नहीं है। परिधिगृह बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में रणधीर शर्मा ने कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सत्ता मिलने पर जिन लोगों ने कथित भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित किए हों, उन नेताओं को प्रदेश सरकार पर आरोप लगाने से पहले अपनी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा से त्यागपत्र मांगना चाहिए।</p>

<p>उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा जमानत पर हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री रहते हुए आय से अधिक संपत्ति मामले में जमानत लेनी पड़ी थी। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं से कहा कि उस समय उन्होंने क्यों तत्कालीन मुख्यमंत्री से त्यागपत्र क्यों नहीं मांगा। कांग्रसी नेताओं द्वारा केवल निराधार आरोप लगाकर प्रदेश में केवल भ्रष्टाचार का माहौल तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन किसी भी कांग्रेसी नेता ने अभी तक कोई प्रमाण नहीं दिया है।</p>

<p>रणधीर शर्मा ने कांग्रेसी नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि आरोप लगाने से पहले वे अपने गिरेबान में झांकें। प्रदेश की जयराम ठाकुर की अगुवाई वाली सरकार ने न कभी भ्रष्टाचार से समझौता किया है और न हा आगे करेगी। प्रदेश सरकार के समाने जैसे-जैसे मामले सामने आते गए सरकार ने वैसे-वैसे ही इन मामलों पर केस दर्ज करवाकर छानबीन के आदेश दिए।</p>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

2 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

3 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

3 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

4 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

4 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

5 hours ago