राठौर ने बैंकों में हो रहे घोटालों पर जताई चिंता, बोले- मोदी सरकार ने एक बार फिर पैसों के लिए लाइनों में खड़े किए लोग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बैंकों में हो रहे घोटालों पर चिंता व्यक्त की है। राठौर ने कहा कि देश की मोदी सरकार ने एक बार फिर अपने पैसों के लिए लोगों को बैंक की लाइन में ला कर खड़ा कर दिया है। यह देश का दुर्भाग्य ही है कि देश के लोगों को अपनी जमा पूंजी बैंक से निकालने के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। देश में निजी बैंक व्यवस्था की पूरी पोल खुल गई है, जबकि केंद्र सरकार देश के सरकारी बैंको को बंद करने पर तुली है। देश की अर्थव्यवस्था पहले ही डांवाडोल स्थिति में है। ऐसे में अब यस बैंक के खाता धारकों के करोड़ों रुपए बैंक में फंसने से देश के लोगों में भय फैल गया है।

राठौर ने कहा है कि बीजेपी के इस दूसरे कार्यकाल में भी बैंकों में धोखाधड़ी नहीं थम रही है। लोग अब अपने पैसे कहा जमा करें, सोचने पर मजबूर हो गए है। बैंकों कि साख गिरती जा रही है।यह सब केंद्र सरकार के वित्तीय लेन देन पर मनमाने फैंसले लेने का ही नतीजा है जोकि देश मे आज गम्भीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है।देश की जीडीपी दिनों दिन गिरती जा रही है।आद्योगिक उत्पादन निम्न स्तर पर आ गया है।लाखों कामगार बेरोजगार हो गए हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि आज देश की गंभीर समस्याओं से लोंगो का ध्यान हटाने के लिए केंद्र सरकार ऊलजलूल फैंसले लेकर लोगों में भय और डर का माहौल पैदा कर रही है, जिससे लोग उनका विरोध न कर सकें। उन्होंने कहा है कि आज देश का संविधान ख़तरे में पड़ गया है। भाजपा के नेता जो संविधान की शपथ लेकर देश की सत्ता पर बैठे है वही लोग आज इसे तोड़ने में लगें है। लोगों के बीच नफरत के नारे लगवा कर देश की एकता को खंडित करने में तुले है।

उन्होंने कहा है कि गृह मंत्री देश की आंतरिक सुरक्षा करने में विफल साबित हुए हैं। इसलिए उन्हें इस पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें देश हित में अपने इस पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago