राठौर बोले- 2022 में बल्ह विधानसभा से पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी होंगे एकमात्र चेहरा, जनता के आशिर्वाद से फिर बनेंगे मंत्री

<p>मंडी संसदीय क्षेत्र में उपचुनावों की नवज टटोलने के लिए विधानसभा दर विधानसभा बैठक कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर बल्ह विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने एक ओर बल्ह के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया, वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी को भी कांग्रेस पार्टी का 2022 में बल्ह विधानसभा का एकमात्र चेहरा बता विरोधियों द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों पर विराम लगा गए। उन्होंने कहा कि प्रकाश चौधरी जैसे लोग बहुत बिरले होते हैं, जोकि कैबिनेट मंत्री रहते हुए भी अपने बड़े बुजुर्ग लोगों के पांव छूने में गुरेज नहीं करते। उन्होंने ऐलान किया कि 2022 में बल्ह विधानसभा का एकमात्र कांग्रेस का चेहरा प्रकाश चौधरी ही होंगे और उन्हें सरकार में पुनः कैबिनेट मंत्री की जिम्मेवारी दी जाएगी।&nbsp;</p>

<p>ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर तथा उनके साथ पहुंचे पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशिर्वाद से कांग्रेस पार्टी लोकसभा और तीनों विधानसभा उपचुनाव जीतकर प्रदेश राजनीति की दशा और दिशा बदलते हुए 2022 के फाइनल में 68 की 68 विधानसभा सीटों पर विजय परचम अंहकारी भाजपा को नाकआउट करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अनुशासन तथा एकजुटता के साथ भाजपा का मुकाबला करें और लोगों के बीच जाकर मोदी और जयराम सरकार द्वारा किए गए झूठे वादों और इनकी विफलताओं के बारे बताएं।&nbsp;</p>

<p>वहीं, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी को बल्ह का नायाब रत्न बताया और कहा कि उन्होंने जो बल्ह में सर्वांगीण विकास करवाया है, वह बेमिसाल है। 2022 चुनाव में वे ही कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे और बल्ह की जनता के आशिर्वाद से उनकी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने केंद्र तथा प्रदेश सरकार को बढती बेरोजगारी तथा &nbsp;भ्र्ष्टाचार जैसे मुद्दों पर घेरा।&nbsp;</p>

<p>उन्होंने कहा कि कुलदीप राठौड़ की अध्यक्षता में कांग्रेस पूरे हिमाचल में एकजुट होकर काम कर रही है और जनता के आशिर्वाद से 2022 में कांग्रेस सत्तासीन होकर प्रदेश को पुनः विकास की पटरी पर लाने का काम करेगी। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, चेतराम ठाकुर प्रदेश महासचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजीव किमटा, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा आश्रय शर्मा, अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस कमेटी मंडी रिंकू चंदेल सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।</p>

Samachar First

Recent Posts

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

8 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

9 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

9 hours ago

Dharamshala News: महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…

10 hours ago

Mandi News: पुरुष वर्ग में बल्ह के 23 वर्षीय आशुतोष ने 18 मिनट में मैराथन पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

  Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…

12 hours ago

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन ओपीडी, मरीजों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

  Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…

12 hours ago