Follow Us:

राठौर का कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का दौरा कल, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

पी. चंद |

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद कुलदीप राठौर पहली बार 7 फरवरी को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के दौरे पर धर्मशाला आ रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनावों की तैयारियों और संगठन से जुड़े दूसरे मुद्दों को लेकर चर्चा करगी।

सम्मेलन में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से संबंधित विधायक, पूर्व विधायक, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी और संबंधित जिला के सभी विभाग और अग्रणी संगठनों के जिला व ब्लॉक प्रमुख भाग लेंगें।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुबह 10.30 बजे धर्मशाला में मीडिया से बात करेंगे और 12 बजे संसदीय क्षेत्र कांगड़ा से संबंधित जिलाध्यक्षों और जिला कार्यकारिणियों जिसमें ( नगरोटा, कांगडा,षाहपुर व धर्मशाला) के साथ बैठक करेंगे ।