पॉलिटिक्स

बयानबाजी करने से पहले इतिहास पढ़ें नड्डा, RSS की तरह अंग्रेजों का पिट्ठू नहीं बनी कांग्रेस: राठौर

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल के दौरे पर हैं। इस दौरान नड्डा लगातार विपक्षी दल कांग्रेस पर हमलावर हैं। नड्डा के बयान कांग्रेस ‘न इंडियन है न नेशनल’ पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पलटवार किया है। उनका कहना है कि इस तरह की बयानबाजी से पहले उन्हें कांग्रेस का इतिहास जान लेना चाहिए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि नड्डा का यह बयान काफी शर्मनाक है। कांग्रेस पार्टी का एक इतिहास है ओर देश की स्वतंत्रता में योगदान रहा है। जबकि आरएसएस अंग्रेजों का पिट्ठू बनकर रहा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश की एकता अखंडता के लिए कांग्रेस ने आजादी के बाद योगदान दिया। नड्डा बताएं कि बीजेपी का देश के लिए क्या योगदान रहा है। प्रदेश को भी कांग्रेस ने बनाया व स्वारा है। बीजेपी केवल नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद का इतिहास ही जानती है। नड्डा को कांग्रेस पर बेवजह टिपण्णी करने से पहले विचार करना चाहिए। हिमाचल से दो बड़े चेहरे केंद्र में है बावजूद इसके हिमाचल की अनदेखी हुई है। उन्होंने हिमाचल के लिए क्या किया इसका जवाब देना चाहिए।

राठौर ने कहा कि यह बात अचंभित करने वाली है कि सरकार में बैठे लोग आज कांग्रेस से सवाल कर रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी जैसे वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। जनता जागरूक है नगर निगम और विधानसभा चुनावों में बीजेपी हारेगी और कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा बीजेपी आज दो लोगों की पार्टी बनकर रह गई है। बीजेपी को पार्टी का नाम बदलकर मोदी शाह पार्टी रख देना चाहिए।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

4 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

4 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

4 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

5 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

8 hours ago