Follow Us:

बागी नेता चेतन बरागटा 6 साल के लिए भाजपा से बाहर

पी.चंद |

जुब्बल कोटखाई से आजाद प्रत्याशी के तौर पर उपचुनाव लड़ रहे चेतन बरागटा को भाजपा ने निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है जिसमें उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। उनके निष्कासन की वजह उनका आजाद चुनाव लड़ना ही बताया जा रहा है।

हालांकि, नामांकन भरने के दौरान भाजपा ने उन्हें मनाने के दावे किए थे। लेकिन ख़बर है कि चेतन बरागटा नामांकन भरने के बाद से गायब चल रहे थे और उनका फोन भी बंद आ रहा था। अब अचानक नामांकन वापसी के दिन 13 अक्टूबर को चेतन बरागटा ने एक वीडियो पब्लिक किया है। उनका ऐसा करना साफ तौर पर यही ईशारा करता है कि वे पार्टी नेताओं के कहने पर ये उपचुनाव का मौका हाथ से नहीं गवांना चाहते थे।

अब देखना ये होगा कि जुब्बल कोटखाई से उपचुनाव के परिणाम क्या निकल कर आते हैं। अगर ये परिणाम चेतन बरागटा के पक्ष में हुए तो भाजपा अगला कदम क्या उठाती है।