<p>देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज तीसरी पुण्यतिथि है। समूचा देश उनको आज याद कर रहा है। शिमला के रिज मैदान में बनाई गई अटल की प्रतिमा के सामने आज पूण्य पुष्प भेंट कर उन्हें याद किया गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने उनकी प्रतिमा के सामने पुण्य पुष्प भेंट किए।</p>
<p>मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए बताया कि उन्हे हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव था और हिमाचल के लिए उन्होंने बहुत योगदान दिया था जिसका एक उदाहरण अटल टनल रोहतांग भी है।वाजपेयी ने तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में काम किया। वह पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद उन्होंने 1998 और 2004 में देश की बागडोर संभाली।</p>
<p>आपको बता दें देश के प्रमुख नेताओं में से एक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्य, वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद 16 अगस्त, 2018 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। देश उनके जन्मदिन (25 दिसंबर) को को 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाता है। उन्हें 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।</p>
नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…
Himachal: हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…
मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…
Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…
Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…
Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…