Follow Us:

RS बाली का जगह-जगह पर स्वागत, यूथ लीडर और कार्यकर्ताओं में भारी जोश

डेस्क |

AICC के सचिव बनने  के बाद हिमाचल पहुंचे रघुबीर सिंह बाली का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। जम्मू में अपने मित्र के मिलने के बाद पंजाब पहुंचे रघुबीर सिंह बाली का हरसिमरन बाजवा ने सुजानपुर में स्वागत किया। हरसिमरन बाजवा इंडियन यूथ कांग्रेस की सचिव हैं। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रघुबीर सिंह बाली का स्वागत किया औऱ उन्हें बधाई।

इसके बाद हिमाचल में एंट्री के बाद से रघुबीर सिंह बाली का जगह जगह पर स्वागत हो रहा है। इससे पहले माधोपुर के बोहा में विधायक जोगिंदर पाल ने उनका स्वागत किया। जसूर में पूर्व विधायक अजय महाजन ने उन्हें बधाई दी। इसके बाद वे वाया रोड कांगड़ा की ओर आ रहे हैं। सबसे आख़िर में शाम 5 बजे तक उन्हें नगरोटा बगवां पहुंचना है।

वहीं, रघुबीर सिंह बाली भी अपने शुभचिंतकों का धन्यवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने उनके ऊपर जो भरोसा जताया है वे उसपर जरूर ख़रे उतरेंगे। बंगाल में जो जिम्मेदारी भी दी है वे भी पार्टी के जीत के साथ सफ़ल होगी। जब से दोनों जिम्मेदारियां मिली हैं तब से काफी व्यस्तता चल रही हैं। आज जब हिमाचल के दौरे पर  हूं तो कार्यकर्ताओं के स्वागत और बधाई के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही उन्होंने सांसद रामस्वरूप के निधन पर भी दुख़ व्यक्त किया।