बहन के ससुर के लिए हिमाचल चुनाव में बीजेपी का प्रचार करेंगे सलमान खान

<p>हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव खासा दिलचस्प होने वाले है। प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं और दूसरा अनिल शर्मा के लिए सलमान खान रोड शो करेंगे।&nbsp; &nbsp;</p>

<p>बता दें कि अनिल शर्मा सलमान खान की बहन अर्पिता के ससुर हैं। अनिल शर्मा ने खुद इस बात को कबूला है कि सलमान उनके लिए रोड शो करेंगे। हालांकि शो किस दिन होगा यह अभी तय नहीं हुआ है। उल्&zwj;लेखनीय है कि आयुष शर्मा और अर्पिता की शादी 18 नवंबर 2014 को हुई थी। उनके रिसेप्शन में पूरा खान परिवार मंडी आया था।</p>

<p>अनिल शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे हैं। जिन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।&nbsp;शर्मा ने कहा कि लंबे समय से उनके परिवार को नजरंदाज किया जा रहा था। मजबूरी में उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।</p>

<p>अनिल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में वह लंबे समय से घुटन महसूस कर रहे थे। राहुल गांधी की मंडी रैली के दौरान उनके पिता पंडित सुखराम का विरोध किया गया था। इसी के चलते वह इस रैली में शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद चुनाव को लेकर गठित समितियों में भी उनको और पंडित सुखराम को कोई जगह नहीं मिली।</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: मार्च पास्ट में धर्मशाला वृत रहा अव्वल

  800 मीटर में मंडी के कुलविंदर तथा नाहन की मनीषा ने झटका पहला स्थान…

10 mins ago

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

2 hours ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

2 hours ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

3 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

4 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

18 hours ago