इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने लिया चुनाव बहिष्कार का निर्णय

<p>हिमाचल में जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, पार्टी के नेताओं की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं। यह वो समय है जब जनता नेताओं से हिसाब मांग रही है। धर्मपुर विधानसभा के संधोल क्षेत्र के लोगों ने इस बार चुनावों के बहिष्कार करने का ऐलान किया&nbsp; है।</p>

<p>लोगों का आरोप है कि क्षेत्रवाद के नाम पर राजनीति का शिकार यह क्षेत्र पिछड़ गया है। सबसे पुरानी तहसील आज राजनीति का रोना रो रही है। तीन जिलों हमीरपुर,कांगडा और मंडी के अंतिम छोर पर स्थित इस क्षेत्र का आलम यह है कि डिग्री कॉलेज, आई.टी.आई, केंद्रीय विधालय संधोल, माध्यमिक स्कूल संधोल के परिसर में ही चल रहे हैं।विकास के नाम पर जनता से धोखा किया गया है।पिछले 5 सालों से सरकार ने इस इलाके को नजरअंदाज किया है।यहां की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है क्योंकि यहां के लोगों को ना रोजगार मिला और ना ही उनके इलाके का विकास हुआ, इसी अनदेखी के चलते संधोल तहसील की बैरी पंचायत ने पहल कर बहिष्कार का मन बनाया है।</p>

<p>निर्वाचन जिला अधिकारी इन पंचायतों से बैठक कर चुके है ,लेकिन संधोल के लोगों ने बहिष्कार करने के इरादे का त्याग&nbsp;नहीं किया है। अब चुनावी दौर होने के कारण नेतागण संधोल की जनता के आगे नतमस्तक होने को मजबुर हैं,विधायक महेंद्र सिंह व भाजयुमो महामंत्री रजत ठाकुर संधोल क्षेत्र में लगातार घुम रहे हैं, वही बीजेपी महिला मोर्चा की अगुवाई कर रही पूर्व जिला परिषद और विधायक की पुत्री वंदना गुलेरिया सेल्फिंया लेकर सोशल मीडिया पर डाल रही हैं।</p>

<p>&nbsp;संधोल बहिष्कार करता है या नहीं यह तो नो नवंबर में ही पता चलेगा परंतु चुनावी दौर में&nbsp; संधोल में पसरा सन्नाटा कुछ अलग होने की संम्भावना से भी इनकार नही करता।</p>

Samachar First

Recent Posts

लाहौल में 2 जुलाई  को ट्राइबल आर्टिसन एम्पैनलमेंट मेले का होगा आयोजन

केलांग 26 जून: जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार  कि ओर…

2 hours ago

75 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा पूराः विक्रमादित्य

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां विभाग द्वारा प्रदेशभर में निर्माणाधीन स्वास्थ्य एवं…

2 hours ago

रेडक्रास सोसाइटी से जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में करें सहयोग: डीसी

धर्मशाला, 26 जून: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी मानवता की सेवा में…

2 hours ago

आपातकाल पर निंदा प्रस्ताव स्वागत योग्य, लोक सभा अध्यक्ष महोदय को बधाई: जयराम

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में लोकसभा अध्यक्ष ओम…

2 hours ago

मानसून: आपदा प्रबंधन-राहत तैयारियों का स्तर बढ़ाने पर रहेगा फोक्स: डीसी

धर्मशाला, 26 जून: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि  मानसून सीजन में आपदा प्रबंधन तथा…

2 hours ago

शिमला में तीन नए अपराधिक कानूनो को लेकर कार्यशाला का आयोजन

देशभर में 1 जुलाई 2024 से तीन नए आपराधिक कानून लागू होने जा रहे हैं।प्रेस…

2 hours ago