धारा 118 से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ सहन नहीं : राठौर

<p>प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल के उस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है जिसमें उन्होंने हिमाचल प्रदेश में धारा 118 में छूट देने की वकालत करते हुए यहां गैर हिमाचलियों को भी जमीनें खरीद फरोख्त की अनुमति की बात कही है। राठौर ने कहा है कि बादल का यह बयान उनका बीजेपी के साथ कोई अंदरूनी सांठ गांठ का एक राजनीतिक हिस्सा हो सकता है। क्योंकि अकाली दल पंजाब में बीजेपी का एक प्रमुख सहयोगी दल है और केंद्र में भी। राठौर ने साफ कर दिया है कि अगर प्रदेश सरकार ने किसी भी प्रकार से धारा-118 को छेड़ने का कोई भी प्रयास किया तो बीजेपी को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। कांग्रेस प्रदेश के लोगों और इन के हितों से किसी भी प्रकार के खिलवाड़ को कभी सहन नहीं करेगी।</p>

<p>राठौर ने कहा है कि हिमाचल की तुलना जम्मू कश्मीर में 370 के साथ कभी नहीं की जा सकती। प्रदेश में धारा118 को प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार ने लोगों की भावनाओं को देख सुन कर लागू किया था। यहां पर सीमित जमीन होने की बजह से इसी बजह से धारा 118 में प्रदेश के लोगों के हित सुरक्षित किये गए थे। यही बजह है कि आज हिमाचल सुरक्षित है। प्रदेश का पर्यावरण भी हरे भरे जंगलों की बजह से साफ सुथरा है। अगर प्रदेश में बाहरी लोगों को जमीनें खरीदने की छूट मिलती हैं तो प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।</p>

<p>उन्होंने कहा है कि देश के विकास में प्रदेश का बहुत बड़ा योगदान है। प्रदेश के विस्थापित आज दिन तक स्थाई तौर पर पुनर्स्थापित नही हो सकें। देश की सुरक्षा में प्रदेश के हजारों लोग आज भी सेना में सरहदों में डटे है। राठौर ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह किसी भी प्रकार से प्रदेश की जर जमीन को बेचने का प्रयास न करें।कांग्रेस 118 में किसी भी प्रकार के छेड़ छाड़ के खिलाफ है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने पहले ही प्रदेश बीजेपी सरकार की मंशा को भांपते हुए सेव हिमाचल कैम्पेन को परमार जयंती 4 अगस्त से पहले ही शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में इसे प्रदेश में जोरो शोरो से चलाया जाएगा।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा दशहरा

International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…

53 mins ago

Himachal: सरकारी स्कूलों में शिक्षा का तरीका बदल रहा, बच्चे अंग्रेजी में पढ़ रहे

विपल्‍व सकलानी English medium education in Himachal; हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का…

1 hour ago

केविन पीटरसन जल्द ही परिवार संग भारत यात्रा पर, हिंदी पोस्ट ने जीता दिल

Kevin Pietersen India visit; इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों…

1 hour ago

Hamirpur: आयुर्वेदिक अस्पताल में अब सालभर मिलेगी पंचकर्म उपचार की सुविधा

Panchakarma treatment Hamirpur: हमीरपुर के जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में अब वर्ष भर पंचकर्म पद्धति से…

2 hours ago

Hamirpur News: नादौन में पर्यटन को बढ़ावा, मुख्यमंत्री सुक्खू की दूरगामी योजना से होगा विकास

Nadoun tourism development: हिमाचल प्रदेश का नादौन कस्बा, जो शिमला-मटौर फोरलेन नेशनल हाईवे और अटारी-हमीरपुर-मंडी…

2 hours ago

Education: 525 प्राइमरी स्कूल होंगे मर्ज, 500 प्रिंसिपलों की नियुक्ति की तैयारी

  Himachal education reforms: हिमाचल प्रदेश में शिक्षा सुधार के तहत अब दो किलोमीटर से…

2 hours ago