शांता बोले- आज भी नहीं भूलती 46 साल पहले 25 जून की वो रात, आपातकाल के अनुभव किए सांझा

<p>विश्व संवाद केंद्र शिमला और दीनदयाल उपाध्याय पीठ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वर्चुवल कार्यक्रम में पूर्व सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि आज से 46 वर्ष पहले 25 जून, 1975 की वह काली उनको कभी नहीं भूलती जब पूरे देश में केवल एक नेता की कुर्सी चले जाने पर आपातकाल लागू कर दिया गया। इस दौरान पूरे देश को जेल में बदल दिया गया और संविधान समाप्त करके समस्त नागरिक अधिकार समाप्त कर दिये गये। अपने आपातकाल के संस्मरण के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनको आपातकाल में 19 महीने नाहन की जेल में बिताने पड़े।</p>

<p>उन्होंने जानकारी दी कि आपातकाल में 1 लाख 10 हजार से अधिक लोगों को जेल में डाल दिया गया। इतना ही नहीं सत्याग्रहियों को भारी यातनाएं दी गयी जिसमें 90 लोग शहीद हो गये। उनका कहना था कि उनके लिए नाहन जेल यातनागृह न होकर एक तीर्थ स्थल जैसी अनुभूति प्रदान करता है। नाहन जेल में अक्सर वह एक पंक्ति कहा करते थे कि &lsquo;&lsquo;गुनाहगारों में शामिल गुनाहों में नहीं शामिल&rsquo;&rsquo;। नाहन जेल में उनको वेदांत, विवेकानंद और ओशों की पुस्तकों को पढ़ने का मौका मिला इसके साथ उन्होंने 2 पुस्तकें भी जेल में लिखी।</p>

<p>लोकतंत्र प्रहरी एवं राष्ट्रीय सिख संगत के अखिल भारतीय संगठन महामंत्री अविनाश जायसवाल ने कहा कि उस समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिमाचल संभाग में वे प्रचारक थे। उनके लिए आपातकाल का अनुभव जानकारी से परिपूर्ण और प्रेरक रहा है। उन्होने आपातकाल के दौरान आंदोलन में भाग लेने वाले सभी सत्याग्रहियों को नमन किया। कुल्लू से जुड़े लोकतंत्र प्रहरी टेकचंद ने बताया कि आपातकाल के दौरान सत्याग्रहियों पर अमानवीय, पाशविक अत्याचार किये गये। उनका कहना था कि अकेले कुल्लू जिले से 21 लोगों को आपातकाल में जेल में डाल दिया गया। इनमें सुरेंद्र खन्ना, अमरचंद, मनीराम राणा, पीताम्बर, शेर सिंह और प्रेम सिंह गौतम सहित अनेक लोगों को मीसा और डीआईआर लगाकर जेल में ठूंस दिया गया।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

2 days ago