शांता ने वीरभद्र से किया आग्रह, सभी कांग्रेस विधायक राज्यपाल से मांगे क्षमा याचना

<p>बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने हिमाचल विधानसभा के प्रवेश द्वार पर राज्यपाल के साथ हुए दुर्व्यवहार और उसके बाद होने वाली घटनाओं पर चिंता जताई है। शांता ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में इस प्रकार की गुर्भाग्यपूर्ण घटना पहली बार घटीत हुई है। शांता ने कहा कि राज्यपाल किसी पार्टी का नहीं होता। प्रदेश में संवैधिनक प्रमुख के रूप में वे भारत के संविधान का प्रतीक होता है। राज्यपाल से दुर्व्यवहार भारत के संविधान का अपमान है। यह एक बहुत बड़ा अपराध है।&nbsp;</p>

<p>शांता कुमार ने कहा कि आज से 50 साल पहले मैं पहली बार हिमाचल विधानसभा का सदस्य बना था। डॉ. परमार मुख्यमंत्री थे। हिमाचल विधानसभा अपने अच्छे व्यवहार के कारण पूरे भारत में प्रसिद्ध थी। इस बार इस घटना ने हिमाचल प्रदेश को पूरे देश में बदनाम किया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से फोन पर बात की है। उनसे आग्रह किया की राज्यपाल से दुर्व्यवाहर के लिए कांग्रेस के सभी विधायक क्षमा याचना करें। क्योंकि ये स्पष्ट रूप से संविधान का अपमान है। इतना बड़ा अपराध करने पर उस पर जिद से खड़े रहना और भी दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस विधायक क्षमा याचना करेंगे तो उनका कद छोटा न होकर बड़ा होगा।</p>

<p>उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में इस पर विरोध प्रदर्शन और पुतले जलाए जाने की घटना और भी दुर्भाग्यपूर्ण है। एक अपराध को ठीक ठहराने के लिए और भी अधिक अपराध हो रेह हैं। उन्होंने वीरभद्र सिंह से आग्रह किया है कि वे इस संबंध में पहर करें और हिमाचल को इस बदनामी से बचाएं।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

1 hour ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

2 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

3 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

3 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

4 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

4 hours ago