Follow Us:

शिंदे के सामने सुक्खू के खिलाफ नारेबाजी, CM की चाल या फिर…

समाचार फर्स्ट डेस्क |

नवनियुक्त प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के हिमाचल आते ही कांग्रेस का राजनीतिक स्केल एक बार फिर आसमान छूने लगा है। प्रभारी के हिमाचल जहां एक ओर कार्यकर्ता अपना नंबर बनाने में लगे हैं तो वहीं सरकार के मुखिया भी इन मामलों में पीछे नहीं रहे हैं।

जी हां, शिंदे के शिमला पहुंचते ही जिंदाबाद नहीं बल्कि सुक्खू के खिलाफ नारेबाजी पेश में आई। युवाओं और कार्यकर्ताओं के मुंह पर केवल एक ही नाम था वो है सुक्खू। शिंदे के सामने सुक्खू के खिलाफ नारेबाजी केवल प्रभारी को लुभाने का एक विषय माना जा रहा है जिसकी एकमात्र वह मुख्यमंत्री वीऱभद सिंह माने जा रहे हैं। क्योंकि शिमला मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है और ऐसे में केवल सुक्खू के खिलाफ नारेबाजी केवल यही बयां करती है सरकार के मुखिया पार्टी में अपनी ज्यादा अहमियत दिखाना चाहते हैं।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने सुक्खू के खिलाफ नारेबाजी को गलत ठहराया और कहा कि मेरे किसी के साथ मतभेद नहीं हैं। लेकिन, इसी बीच मुख्यमंत्री ने फेसबुक पेज पर प्रभारी के आगमन का लाइव वीडियो बनाया है जिसमें मुख्यता से शिंदे नहीं बल्कि सुक्खू के खिलाफ नारेबाजी को दिखाया गया है।

https://www.facebook.com/virbhadrasingh/videos/1723477484346725/

गौरतलब है कि प्रभारी शिंदे पहली बार हिमाचल में आए हैं। चुनावी सीज़न में उनका हिमाचल दौरा केवल सरकार और संगठन में ठनी रार को सुलझाने का है। लेकिन, इसी बीच दोनों गुटों की गुटबाजी को तो मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने आप जगजाहिर कर दिया है। अब देखना यह होगा कि शिंदे इस राजनीतिक स्ट्रैटजी का क्या हल निकालते हैं।