शिमला: बीजेपी सांसद कुमार सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कांग्रेस पर बोला जुबानी हमला

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी के सांसद कुमार सुब्रह्मण्यम स्वामी ने शिमला विश्विद्यालय में राष्ट्रवाद पर बोलते हुए कांग्रेस नेताओं पर जुबानी हमला बोला है । सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राष्ट्रवादी चरित्र नहीं था इसलिए में एक इटालियन महिला सोनिया गांधी के इशारों पर नाचते थे और देश के हित में निर्णय नहीं लेते थे। मनमोहन सिंह का व्यक्तिगत चरित्र बहुत अच्छा है लेकिन वे राष्ट्रवादी नहीं है क्योंकि राष्ट्रवादी होने के लिए व्यक्तिगत चरित्र के साथ राष्ट्रवादी चरित्र होना भी जरूरी है।

स्वामी ने कहा कि नाथू राम गोड़से हिंदूवादी विचारधारा के व्यक्ति थे। गोड़से को लगा कि महात्मा गांधी के विचारों से हिंदुओ को नुकसान हो रहा है इसलिए उसने महात्मा गांधी को गोली मारी थी। लेकिन महात्मा गांधी की मौत उसकी गोली से हुई थी यह अभी जांच का विषय है जिसकी वे जांच कर रहे हैं। क्योंकि महात्मा गांधी की हत्या से सीधा फायदा जवाहरलाल नेहरू को हुआ था। वंही, कुमार सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी ने एक भी एग्जाम पास नहीं किया है वे झूठ बोलते हैं। उनकी डिग्रीयां भी फर्जी हैं इसके साक्ष्य सामने आए हैं। जबकि भीमराव अंबेडकर ने विदेश जाकर पीएचडी की डिग्री हासिल की थी और देश के संविधान की रचना की थी।

उन्होंने कहा कि पुरूष और महिला को जब तक एक सम्मान नहीं समझा जाएगा तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता। युवाओं को दहेज की मांग नहीं करनी चाहिए । राष्ट्रवाद के लिए सभी को एक समझना जरूरी है। संस्कृत भाषा के बिना व्यक्ति राष्ट्रवादी होना संभव नहीं है। संस्कृत भाषा कंप्यूटर के लिए सबसे उपयोगी भाषा है विदेशों में भी सिद्ध हो चुका है। संस्कृत भाषा को वापिस लाना होगा। भारत एक बार फिर से दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनेगा। आज बेशक आर्थिक मंदी की बाते हो रही है लेकिन मुश्किलों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी। चीन को भारत बहुत जल्द पीछे छोड़ देगा। राष्ट्रवाद एक संस्कृति है और लोगों को अपनी अस्मिता, संस्कृति और इतिहास को जानना होगा तभी कोई व्यक्ति राष्ट्रवादी बन सकता है।

बहुत जल्द कश्मीर का जो हिस्सा पाकिस्तान में है उसे भारत वापिस लेगा। पाकिस्तान के चार टुकड़े किये जायेंगे दो टुकड़ों से पाकिस्तान ने सबक नहीं लिया। पीओके को भारत में मिलाने के लिए सरकार काम कर रही है।

स्वामी ने कहा कि राम मंदिर अयोध्या में राम पैदा हुए थे मुस्लिम का अयोध्या में कोई भी अधिकार नहीं है। मुस्लिम कंही भी नमाज पढ़ सकते हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हिंदुओ की आस्था से जुड़ा हुआ है।

जवाहरलाल नेहरु, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी रूस के पिट्ठू थे।सोनिया गांधी के पिता हिटलर की आर्मी में जवान थे।नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी को जेल भेज कर दम लूंगा। एक छात्र द्वारा पूछे गए सवाल किजब भगवान हर जगह है तो अयोध्या में ही क्यों बने राम मंदिर के जवाब में स्वामी ने कहा कि इतिहास में कुछ अन्याय हुआ है तो उसे सुधारना सरकार का काम है मुसलमानों ने जानबूझकर अयोध्या में राम जन्म भूमि में मंदिर तोड़ कर मस्जिद बना दी है इसलिए अब न्याय यही होगा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो।

Samachar First

Recent Posts

Anti-Drug Campaign: पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान तेज, बुद्धिजीवी वर्ग से मांगा सहयोग

Hamirpur Anti-Drug Campaign: नशा तस्करों के खिलाफ हमीरपुर पुलिस ने एक नई मुहिम की…

1 hour ago

मंडी शहर के विकास कार्यों में तेजी लाएं: अनिल

Mandi Municipal Corporation Meeting:  मंगलवार को नगर निगम मंडी के सभागार में सभी विभागों और…

1 hour ago

Cluster Level Competition: बाल मेले में छात्रों ने नृत्य, गायन और मॉडल प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

Cluster Level Competition : स्कूली छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धा की…

1 hour ago

Himachal: कन्या पाठशाला की छात्रा झीलमिल ने राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में दिखाई प्रतिभा

National Football Competition: कन्या पाठशाला मंडी की छात्रा झीलमिल ने हाल ही में केरल में…

2 hours ago

पूर्व सरकार की लापरवाही से रुका मेडिकल कॉलेज का निर्माण: सोलंकी

Nahan Medical College : कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज…

2 hours ago

Video: ओलंपिक शूटर मनु भाकर का रैंप पर चला  जादू, लैक्मे फैशन वीक में किया धमाकेदार डेब्यू

Manu Bhaker Ramp Walk:  पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली…

4 hours ago