शिमला: कांग्रेस ने किया विधानसभा का घेराव, बेरिगेट तोड़कर विधानसभा के मुख्य गेट पर पहुंचे

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग पर लगे घोटालों के आरोपों, बिजली, पानी की बढ़ाई गई दरों, बस किराया वृद्धि, कोरोना के मामलों में वृद्धि बाहरी लोगों को हिमाचल में दी गयी नौकरियों को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया और सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चौड़ा मैदान में इक्कठे होकर विधानसभा की तरफ कूच किया लेकिन पुलिस ने बेरिगेट लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ताओं ने बेरिगेट तोड़कर विधानसभा की तरह धावा बोल दिया।</p>

<p>कांग्रेस प्रदेश के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायकों और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव किया और मुख्यमंत्री सहित पूरी कैबिनेट के इस्तीफा मांगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोरोना से निपटने में सरकार की बदइंतजामी सामने आई है और कोरोना के मामलो में वृद्धि हुई है। कानून व्यवस्था और बाहरी राज्यों के लोगों को हिमाचल में नौकरी देने के मुद्दे पर सरकार चुपी साधे हुए है। प्रदेश में लगातार मंहगाई बढ़ती जा रही है और प्रदेश में वित्तीय हालत भी खस्ता है। सरकार बाहरी राज्यों के लोगों को लगातार नौकरी दे रही है प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। जनता त्रस्त है और सरकार फिजूलखर्ची करने में लगी है।</p>

<p>नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सदन के बाहर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। वंही कांग्रेस के विधायक सदन के अंदर इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। कांग्रेस की ये लड़ाई सरकार के खिलाफ तब तक जारी रहेगी जब तक भाजपा को सत्ता से बाहर निकाल नहीं फैंका और 2022 में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सरकार बनायेगी। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टनसिंग की धज्जियां भी उड़ी क्योंकि सैंकड़ों लोग प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचे थे।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

5 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

52 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago