<p>देश में चल रही आर्थिक मंदी को लेकर कांग्रेस आज देश भर में धरना प्रदर्शन और सम्मलेन कर रही है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने भी प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की अध्यक्षता में राज्यपाल बंडारू दंतात्रेय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। रजनी पाटिल ने कहा कि जीडीपी 5 फीसदी से नीचे आ गयी है रोजगार छीन रहा है और बेरोजगारी बढ़ रही है। रूपया डॉलर के मुकाबले हर दिन गिरता जा रहा है और केंद्र सरकार लोगों को गुमराह करने में लगी है।</p>
<p>कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जीएसटी, नोटबंदी और गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज देश मंदी की मार झेल रहा है। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आर्थिक नीतियों को लागू करने कि मांग कि है जिससे देश के हालत सुधर सके। </p>
<p>रजनी पाटिल ने कहा कि राजनीति हमेशा बदलती रहती है। कांग्रेस को विश्वास है कि आने वाले समय में देश के साथ साथ राज्यों में भी कांग्रेस की सरकारे बनेगी। लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी ने पार्टी को संभाला और भाजपा को टक्कर देने की कोशिश की। अब एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी की कमान सोनिया गांधी के हाथों में आ गयी है पार्टी मजबूत होकर भविष्य में फिर से सत्ता में आएगी।</p>
<p> </p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…