Follow Us:

शिमला: हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से की मुलाकात

पी. चंद |

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से उनके छराबड़ा स्थित आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटे तक गुप्तगु हुई। बता दें की प्रियंका गांधी आज ही शिमला के छराबड़ा स्थित अपने आवास पर पहुंची हैं। जबकि हिमाच कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में भाग लेने शिमला पहुंचे हैं। रैली में भाग लेने के बाद शुक्ला ने प्रियंका गांधी से मुलाकात है । बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर चर्चा हुई है।