Follow Us:

शिमला: कुलदीप राठौर ने की 10 जिलों में 36 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति

पी. चंद, शिमला |

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमती पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में पहले चरण में 36 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने 10 जिलों के 36 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। बाकि के ब्लॉक अध्यक्षों की भी जल्द ही नियुक्ति कर दी जाएगी। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से मान सिंह चौधरी को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बता दें कि कुछ महीनों पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कुलदीप राठौर पर ही भरोसा जताया था। लंबे वक्त से इस बात की प्रतिक्षा हो रही थी कि प्रदेश अध्यक्ष कब अपनी नई टीम बनाते हैं। जिसकी शुरूआत ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ हो गई है। सबसे ज्यादा दिलचस्पी इस बात को लेकर है कि राठौर की जो नई टीम बनेगी वो कैसी होगी।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राठौर ने 70 लोगों से ज्यादा की भारी भरकम टीम बनाई थी। क्या नई टीम छोटी होगी या पहले की तरह बड़ी। इसके साथ ही जिला अध्यक्षों के तौर पर किन लोगों की नियुक्ति होती है। इसके साथ ही महासचिव, सचिव जैसे पदों पर किन-किन लोगों को नियुक्त किया जाता है।

इन्हें बनाया ब्लॉक अध्यक्ष-