Follow Us:

शिमला: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्तावित कार्यकर्मों को स्थगित कर दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलीप सिंह रठौर और रजनी पाटिल के दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठकों में व्यस्थता होने की वजह से इन कार्यकर्मों को स्थगित करना पड़ा है। इन बैठकों को आयोजन बाद में किया जाएगा जिसकी सूचना प्रदेश कांग्रेस अलग से देगी।

बदा दें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के प्रस्तावित कार्यकर्मों जिसमें 12 फरवरी को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस, 13 फरवरी 2019 को प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक और 17 फरवरी 2019 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आम सभा की बैठकें होनीं थी। इन बैठकों को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल संबोधित करने वाली थी। लेकिन दिल्ली में जरूरी बैठकों के चलते इन कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है।