शिमला: राठौर ने 9 कांग्रेस ब्लॉकों के पुनर्गठन के लिए पर्यवेक्षक किए नियुक्त

<p>प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने 9 कांग्रेस ब्लॉकों के पुनर्गठन के लिए आज पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। यह पर्यवेक्षक एक हफ्ते में उन नेताओं और कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करेंगे, जहां जिस विधानसभा क्षेत्र में एक से अधिक ब्लॉक बनाये गए थे। उल्लेखनीय हैं कि प्रदेश में जिस विधानसभा क्षेत्र में एक से अधिक ब्लॉक बनाये गए थे, गत दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने निरस्त करते हुए एक विधानसभा चुनाव क्षेत्र में एक ही ब्लॉक बनाने को कहा था। अब प्रदेश में कुल 72 कांग्रेस के ब्लॉक होंगे।</p>

<p>कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव हरि कृष्ण हिमराल ने बताया कि अब एक विधानसभा चुनाव क्षेत्र के नाम पर ही कांग्रेस ब्लॉक होंगे। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र का एक ही ब्लॉक होगा। इसके ऑब्जर्वर बलविंदर सिंह बबलू को बनाया गया है। आनी निरमंड ब्लॉक अब एक ही ब्लॉक आनी होगा। इसके पर्यवेक्षक कवंर नरेद्र सिंह को बनाया गया है। सुजानपुर और टौणीदेवी का अब एक ही ब्लॉक सुजानपुर ही होगा, इसके पर्यवेक्षक अनिता धीमान बनाई गई है। लोअर बसाल और बंगाणा का ब्लॉक अब कुटलेहर होगा।इसके पर्यवेक्षक शशि शर्मा को बनाया गया है। श्री नैनादेवी जी और जुखाला का एक ही ब्लॉक श्री नैनादेवी जी ही होगा। इसके पर्यवेक्षक अरुण शर्मा को बनाया गया है।</p>

<p>सोलन और कंडाघाट ब्लॉक अब सोलन ब्लॉक ही होगा। इसके पर्यवेक्षक चंद्र शेखर वर्मा को बनाया गया है। शिलाई और कफोटा का ब्लॉक शिलाई ही होगा। इसके पर्यवेक्षक चंद्र मोहन ठाकुर को बनाया गया है। चौपाल,कुपवी और नेरवा का ब्लॉक चौपाल ही होगा। इसके पर्यवेक्षक पवन चौहान बनाये गए है। ठियोग और नारकंडा ब्लॉक अब एक ठियोग ही होगा। इसके पर्यवेक्षक धर्मेद्र को बनाया गया है। हिमराल ने बताया है कि सभी पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर कांग्रेस अध्यक्ष को देंगे।इसी रिपोर्ट के आधार पर इन ब्लॉकों के अध्यक्ष नियुक्त कर दिए जायेंगे।<br />
&nbsp;&nbsp;&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

10 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

57 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago