Follow Us:

शिमला: हिमाचल महिला कांग्रेस की कमान जैनब चंदेल के हाथ

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल महिला कांग्रेस की कमान सुशीला नेगी की जगह जैनब चंदेल को सौंपी गई है। उन्हें हिमाचल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त किया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान जैनब चंदेल राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष भी रहीं हैं।

गौरतलब है कि नवंबर महीने में दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने राज्य की 11 महिलाओं का इंटरव्यू लिया था। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की सचिव अनिता वर्मा कांगड़ा की संतोष शर्मा के अलावा आशा कंवर, जैनब चंदेल, अलकनंदा, चंद्रप्रभा नेगी, कुसुम वर्मा, सुमन चौधरी, विद्या नेगी, अंजना धीमान आदि  ने भी महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना बायोडाटा सौंपा था।