Follow Us:

शिमला: पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, किया चक्का जाम 

पी. चंद |

युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने रसोई गैस, पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ शिमला में प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से पुराने बस अड्डे तक रोष रैली निकाली और चक्का जाम किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गले मे सिलेंडर के पोस्टर लटकाकर विरोध जताया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय जब पेट्रोल डीजल में पचास पैसे की वृद्धि की वृद्धि होती थी तो भाजपा के नेता सड़कों पर उतर जाते थे। महंगाई की मार से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरन्त  बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाना चाहिए ताकि आम आदमी को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ऐसा नही।करती है तो यह मार्च सड़क से संसद तक जारी रहेगा।

वहीं, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहां की गैस और पेट्रोल के बढ़े हुए दामों के पीछे मोदी की पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाली नीतियां हैं। जब से मोदी सरकार बनी है सार्वजनिक उपक्रमो को खत्म करने के प्रयास किए गए हैं। पेट्रोल के दाम सौ रुपये हो गए हैं जिससे हर चीज़ महंगी हो गई है। कांग्रेस की सरकार में चार सौ का सिलेंडर आज नौ सौ का है। जो मोदी  2014 में गरीब व मध्यम वर्ग की हितेषी के रूप में सत्ता में आये थे उनकी गलत नीतियों के कारण आज किसान सड़को पर व गरीब दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज है।