<p>कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और पार्टी के राज्य प्रभारी सुशील कुमार शिंदे की सभा में एक बार फिर नारेबाजी हुई है। जसवां परागपुर में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने चहेते नेताओं के लिए नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान मंच से प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू लगातार बोलते दिखाई दिए कि नारा लगाने से किसी को टिकट नहीं मिलता।</p>
<p>इससे पहले मंगलवार को ऊना में भी अपने चहेते नेताओं को लेकर शिंदे की सभा में नारेबाजी हुई थी। जिस पर सुक्खू ने कड़ी चेतावनी दी थी। बावजूद इसके जसवां परागपुर में नारा लगाने का क्रम बदस्तूर जारी रहा।</p>
<p>दरअसल, टिकट के दावेदार नेता समर्थकों के जरिए अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। इस क्रम में अपनी ताकत दिखाने के लिए समर्थकों से नारेबाजी सबसे आसान हथियार है। लेकिन, बताया जा रहा है कि टिकट के दावेदारों के नाम लगभग फाइनल स्टेज में हैं। बस औपचारिक मुहर लगनी बाकी है।</p>
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…