Follow Us:

ई-विधान प्रणाली सीखने टीम सहित शिमला पहुंचे हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष

|

सोमवार को हरियाणा विधानसभा की उच्च स्तरीय सर्वोच्च समिति नेवा हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय पहुंची। इस दौरान समिति ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यप्रणाली और क्रिया क्लापों के बारे में जानकारी जुटाई। बैठक के दौरान ई-विधान प्रणाली की जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि ई-विधान प्रणाली एक पर्यावरण मित्र प्रणाली है जिसके लागू होने से जहां कार्य में दक्षता आई है वहीं पारदर्शिता भी बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मिशन डिजिटल इंडिया को साकार और सफल बनाने के लिए आज पूरे देश में लगभग सभी विधान सभाओं में हिमाचल प्रदेश के ई-विधान मॉडल को अपनाने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। परमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश चार ई-प्रणाली पर कार्य कर रहा है। वह हैं ई-विधान, ई-निर्वाचल क्षेत्र प्रबंधन, ई-समिति और विधानसभा सदस्यों के मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-डायरी। उन्होंने बताया कि हम अभी तक 18 से ज्यादा निर्वाचल क्षेत्रों में ई-निर्वाचल प्रबंधन का कार्य पूरा कर चुके हैं, जिसके माध्यम से जनता विधायक, अधिकारियों और सरकार से विकास कार्यों के बारे सीधा संवाद कर सकते हैं। 

वहीं, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने भी आधुनिक और नवीनतम डिजिटल प्रणाली की जानकारी  हासिल की। उन्होंने कहा कि वह इस प्रणाली को शीघ्र अतिशीघ्र हरियाणा विधानसभा में स्थापित करने का प्रयास करेंगे जिससे इसका लाभ उन्हें मिल सके।