Follow Us:

राज्य चुनाव आयोग ने किया चार नगर निगमों के चुनाव का ऐलान, 7 अप्रैल को होगा मतदान: संजीव महाजन

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नगर निगम संसोधन विधेयक 2021 पास होने के बाद चार नगर निगम के चुनावों का बिगुल बज गया है। राज्य चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों में चुनाव का ऐलान कर दिया है। धर्मशाला सहित तीन नई नगर निगमों सोलन, पालमपुर और मण्डी में चुनावी तिथियों की घोषणा कर दी है। इसी के साथ इन चार जगहों पर आदर्श चुनाव अचार संहिता भी लागू हो गई है। दोनों दलों ने निगम चुनावों के लिए पहले से ही कमर कस ली है।

22 से 24 मार्च को सुबह 11 से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाख़िल किए जा सकेंगे। 25 मार्च को छंटनी होगी जबकि 27 मार्च को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 7 अप्रैल को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद वोटों को गिनती शुरू होगी व उसी दिन चुनावी परिणाम भी सामने आ जाएंगे। चार नगर निगमों का चुनाव टूटू, चौपाल व धर्मपुर ब्लॉक के पंचायत प्रधानों के साथ ही रखा गया है।