प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल, भाजपा की नीतियों से परेशान जनता चुनावों में देगी मुंहतोड़ जवाब: संजय दत्त

कांग्रेस ने आगामी उपचुनाव के लिए तैयारियां कर ली हैं। प्रदेश की जनता बीजेपी की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। सरकार कोविड, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से निपटने में असफल रही है। प्रदेश की जनता आगामी चुनावों में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत ने शिमला में पत्रकारवार्ता के दौरान कही।

संजय दत्त ने कहा कि आगामी उपचुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। प्रदेश का हर वर्ग भाजपा की नीतियों से परेशान है। महंगाई व बेरोजगारी से जनता परेशान है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार विफल रही है। जनता इस चुनाव में इन मुद्दों को देखते हुए वोट देगी। उन्होंने कहा कि पेगासस के कांड की सारी जानकारी सामने आई और साफ हो गया कि सरकार जासूसी कर रही है। राजनेताओं, उच्च अधिकारियों और जजों की जासूसी की गई। बीजेपी कि सरकार ने लोकतांत्रिक प्रणाली की धज्जियां उड़ाई। संसद में सरकार इस पर चर्चा नहीं कर पाई। मोदी अपने मन की बात जनता पर थोप रहे हैं। सरकार का बर्ताव लोकतंत्र को कमजोर करने का काम रही है। गेम चेंजर के बजाए सरकार नेम चेंजर बन कर रह गई है। पुरानी योजनाओं को बदल दिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर भारत रत्न पुरुस्कार का नाम बदल कर ध्यान चंद के नाम पर रख दिया गया है। यह मोदी के निचली स्तर की मानसिकता को दर्शाता है।

संजय दत्त ने कहा कि प्रदेश सरकार का 4 साल का कार्यकाल विफल रहा है। मुख्यमंत्री अब चुनावी क्षेत्रों में जाकर घोषणाएं कर रहे हैं। इन क्षत्रों की पिछले चार सालों में कोई सुध नहीं ली। अब बिना बजट के घोषणाएं की जा रही हैं। बरसात में सड़के बंद हैं, सरकार का कोई नियोजन नहीं है और करीब 220 लोगों ने इस आपदा में जान गवां दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और अफ़सरशाही में तालमेल नहीं है। मंत्री कैबिनेट में अफसरों को अपमानित कर रहे हैं। मुख्य सचिव अनिल खाची को जो ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं उन्हें सरकार ने मनमानी कर हटा दिया। उन्होंने कहा कि 65 हजार करोड़ के कर्ज तले दबी हुई सरकार अपनी कमजोरीयों को दबाने के लिए नई नियुक्तियां कर रही है। प्रदेश की आर्थिकी पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।

कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि सांसद राम स्वरूप की मौत की जांच न कराकर बीजेपी क्या छुपाना चाहती है? मंडी की जनता और उनका परिवार जब सीबीआई जांच की मांग उठा रही है तो सरकार इसे दबाने की कोशिश कर रही है। कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी के बावजूद सरकार ने आरटीपीसीआर रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी जिसके कारण हिमाचल में पर्यटकों का जमावड़ा लग गया। स्कूलों में अब विद्यार्थी पॉजिटिव आ रहे हैं। सरकार कोविड से निपटने में असफल है। आगामी चुनावों में प्रदेश की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

10 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

10 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

10 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

10 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

14 hours ago